मैनपुरी, मार्च 1 -- होली के त्योहार के शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार किया है। सड़कों पर बेलगाम रफ्तार भरने वाले बाइक सवारों पर शिकंजा कसा जाएगा। मनमाने ढंग से रंग खेलने वालों पर कार्रवाई होगी। एसपी ने शांति व्यवस्था के लिए मैनपुरी को पांच जोन और डेढ़ सेक्टर में बांट दिया है। सभी थानों में शांति समिति की बैठक कराई गई है। डीएम, एसपी ने भी पुलिस लाइन में गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक ली है। मैनपुरी में होली खेलने के लिए पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी उत्साह है। उत्साह और हर्षोल्लास के बीच होली खेली जाए इसके लिए शासन ने पुलिस प्रशासन को दिशा निर्देश दिए हैं। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि होली के त्योहार के मद्देनजर मैनपुरी को पांच जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक-एक सीओ की तैनाती की गई ह...