पटना, फरवरी 28 -- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बिहार पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यालय की ओर से संवेदनशील जिलों और इलाकों की विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं।होली के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जिला पुलिस बल के अतिरिक्त बी-सैप (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) की 31 कंपनियां, अर्द्धसैनिक बल की तीन कंपनियां और रिजर्व बल की 12 कंपनियां विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात की गई हैं। इसके अलावा 2768 प्रशिक्षु सिपाही और 5100 होमगार्ड जवान भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को निर...