गढ़वा, फरवरी 28 -- गढ़वा। सृजन साहित्यिक मंच गढ़वा के तत्वावधान में होली के अवसर पर रविवार को हर साल की तरह इस वर्ष भी हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए सृजन साहित्यिक मंच के सचिव सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि कवि सम्मेलन स्थानीय गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में शाम सात बजे से शुरू होगा। उसके देश के विभिन्न शहरों के कवि भाग लेंगे। सम्मेलन में बिहार के भभुआ से शंकर कैमूरी, बनारस से प्रशांत बजरंगी, बनारस से ही मनोज मधुर, यूपी के मऊ से पंकज प्रखर और यूपी के मिर्जापुर से पूनम श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सृजन साहित्यिक मंच के वार्षिक प्रतिवेदन और शहरनामा की प्रस्तुति से किया जाएगा। कवि सम्मेलन का आनंद उठाने के लिए शहर और आसपास के सभी आयु वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.