अमरोहा, मार्च 5 -- मंगलवार देर शाम बाईपास पर ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। होली के दिन हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के मुताबिक नगर के शिवाला रोड होली वाला निवासी 45 वर्षीय जबर सिंह पुत्र पन्नालाल मंगलवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहे थे। बाईपास पर ग्रीन सिटी कॉलोनी के सामने ई रिक्शा से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में जबर सिंह की मौके पर मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबर सिंह के परिवार में दो बेटे व एक बेटी है। होली के मौके पर हुए हादसे से सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। जबर सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.