कन्नौज, फरवरी 28 -- कन्नौज, संवाददाता। होली के त्योहार को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संभावित दुर्घटनाओं, सड़क हादसों, रंगों से एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए जिले में कुल 60 बेड आरक्षित किए गए हैं। प्रशासन ने इसे फेस्टिवल इमरजेंसी प्लान का रूप देते हुए जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक संसाधनों की विशेष तैनाती की है। जिला अस्पताल में 10 बेड, छिबरामऊ के शैय्या अस्पताल में 10 बेड और तिर्वा मेडिकल कॉलेज में 40 बेड विशेष रूप से होली के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5-5 अतिरिक्त बेड बढ़ाए गए हैं, जिससे अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वदेश गुप्ता ने बताया कि विशेषज्ञ सेवाओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.