शाहजहांपुर, मार्च 3 -- होली के त्योहार को लेकर संभावित हादसों और आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिले में मेडिकल कॉलेज से लेकर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तक विशेष तैयारियां की गई हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए 12 चिकित्सकों, 12 फार्मासिस्टों और 20 से अधिक स्टाफ नर्सों की तैनाती की गई है। इमरजेंसी वार्ड को पूरी तरह तैयार रखा गया है और आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली खुशियों का त्योहार है, इसे सुरक्षित और संयम के साथ मनाएं। विशेष रूप से शराब का सेवन न करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मेडिकल कॉलेज की सेवाओं का लाभ लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.