श्रावस्ती, फरवरी 26 -- श्रावस्ती, संवाददाता। होली पर्व को लेकर गुरुवार को एसपी ने मातहतों के साथ कस्बा भिनगा में फ्लैग मार्च व पैदल गश्त किया। इस दौरान लोगों से त्यौहार पर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। होली पर्व को सकुशल व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से भिनगा में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में गुरुवार को एसपी राहुल भाटी ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। गश्त के दौरान कहा कि प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आमजन, व्यापारी व स्थानीय संभ्रांत लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा ...