उरई, फरवरी 28 -- उरई। आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम ने चार मार्च को सभी शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए है। साथ ही सभी आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। होली पर शराब के नशे में अधिकतर लोग हुड़दंग करते हैं। जिससे शांतिभंग का खतरा बना रहता है। इसको लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। त्योहार पर शराब बिक्री बंद करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निर्देश जारी किए हैं कि चार मार्च को आबकारी दुकानें बंद रखी जाएं। आदेश के अनुसार 04 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जनपद में स्थित सभी विदेशी मदिरा, बीयर, देशी शराब की दुकानें, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग की फुटकर दुकानें, रेस्टोरेंट बार एवं होटल बार पूर्णतः बंद रहेंगे। उक्त अवधि...