सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपु। होली पर्व को देखते हुए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सीएचसी और पीएचसी में विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। होली के दिन शासकीय अवकाश रहेगा, जिसके कारण अस्पतालों का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद रहेगा। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह लगातार संचालित होंगी। अस्पताल प्रशासन ने संभावित सड़क दुर्घटनाओं, झगड़े या अन्य आपात मामलों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह सतर्क रखा है। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इमरजेंसी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.