लखनऊ, फरवरी 27 -- ट्रेनों में सीटें नहीं मिलने पर रोडवेज बसें सहारा बनेंगी। लखनऊ से 350 अतिरिक्त होली स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। बसों का संचालन 28 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक होगा। यह बसें लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से मिलेंगी। नॉन स्टॉप बसें अवध से मिलेंगी अयोध्या रोड स्थित अवध बस स्टेशन से पूर्वोंचल के क्षेत्रों में जाने वाली बसें नॉन स्टॉप सेवा के रूप में संचालित की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि लखनऊ से अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर की बसों में 50 यात्री से ज्यादा होने पर बसें नॉन स्टॉप सेवा के रूप में संचालित करने के निर्देश चालक-परिचालकों को दिए हैं। 1003 बसों का बेड़ा तैयार, यात्रियों का है इंतजार होली पर लखनऊ क्षेत्र में 1003 बसों का बेड़ा तैयार किया गया। यह बसें आलमबा...