हरिद्वार, मार्च 2 -- होली को देखते हुए मेला अस्पताल प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार और बुधवार को इमरजेंसी कक्ष में अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की है, ताकि आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता के अनुसार, होली के दिन भी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे सुचारु रहेंगी। आपातकालीन कक्ष में एक वरिष्ठ चिकित्सक, दो स्टाफ नर्स और दो वार्ड बॉय की ड्यूटी विशेष रूप से लगाई गई है। आवश्यक दवाइयां और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। होली के दौरान रंग, भीड़भाड़ और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सबको अलर्ट किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.