ललितपुर, मार्च 2 -- होलिका दहन के दिन सोमवार को जनपद के बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। घंटाघर और अन्य स्थानों पर लगी अबीर गुलाल की दुकानों पर बच्चों और युवाओं ने मुखौटे तथा पिचकारी खरीदी तो वहीं महिलाओं ने गुझिया बनाने के लिए खोवा, मैदा और मेवा मिष्ठान के अलावा चिप्स आदि खरीदे। कई स्थानों पर देर रात्रि विधि विधान के साथ होलिका का दहन हुआ। होली के पर्व की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। घरों की साफ सफाई के साथ ही पापड़ बनाने में महिलाएं जुटी हैं। बाजारों में भी पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है। सोमवार सुबह से ही जनपद स्थित शहरी और ग्रामीण इलाकों की बाजारों में ग्राहकों की भीड़भाड़ बढ़ गयी थी। घंटाघर और स्टेशन रोड के आस पास पिचकारी, रंग, गुलाल समेत गिफ्ट पैक की दुकानों पर खरीददारों की भीड़भाड़ देखी गयी। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी इच्छानुसार मुखौटे,...