एटा, मार्च 5 -- ब्रज क्षेत्र के जिले में बुधवार को रंगों का महापर्व होली पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। फूलों से बने रंग और गुलाल से बच्चे, बूढ़े हर कोई फाल्गुन के इस रंगो के उल्लास में डूबे नजर आए। होलिका उत्सव का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के साथ हुआ। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर विधि-विधान से होलिका पूजन किया गया। अग्नि की लपटों के साथ ही समाज की बुराइयों को भस्म करने का संकल्प लिया गया। जैसे ही होलिका दहन हुआ, चारों ओर होली है के जयकारे गूंज उठे और लोगों ने एक-दूसरे को होली की राख का टीका लगाकर पर्व की बधाईयां दी। बुधवार को सुबह होते ही युवाओं और हुरियारों की टोलियां हाथों में रंग और पिचकारियां लेकर निकल पड़ीं। शहर के नई बस्ती, होली मोहल्ला, शांति नगर, प्रेमनगर, द्वारिकापुरी, सुनहरी नगर समेत समूचे शहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.