बरेली, मार्च 3 -- शीशगढ़,संवाददाता। होली आते ही बाजार पूरी तरह होली के रंग में रंग गया है। कस्बे के होली चौराहा,बरेली बस अड्डे सहित क्षेत्र के गांवों में गुलाल, अबीर और आकर्षक पिचकारियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदारों के अनुसार इस बार पारंपरिक पिचकारियों के साथ-साथ नए डिजाइन और आधुनिक स्टाइल की पिचकारियां बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रही हैं। बाजार में डमरू,त्रिशूल,गिटार और हथौड़े के आकार की बड़ी पिचकारियां ट्रेंड में हैं। इसके अलावा म्यूजिकल गन,एवेंजर गन और फैंटा पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। रंगीन लाइट और साउंड इफेक्ट वाली पिचकारियां भी बच्चों को खूब भा रही हैं। गुलाल और हर्बल रंगों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। दुकानदारों का कहना है की इस बार होली के पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पू...