गुमला, फरवरी 28 -- गुमला, संवाददाता । होली के अवसर पर पलाश-जेएसएलपीएस द्वारा गठित आदर्श स्वंय सहायता समूह तर्री(फसिया) की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित को समूह की महिलाओं ने हर्बल गुलाल भेंट किया। जिस पर उपायुक्त ने उन्हें गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।सदर प्रखंड अंतर्गत आदर्श स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने फूल, हल्दी, चुकंदर, पालक व अन्य वनस्पतियों से पारंपरिक विधि द्वारा प्राकृतिक रंग तैयार कर गुलाल बनाया है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के रासायनिक तत्व का प्रयोग नहीं किया गया है, जिससे यह गुलाल त्वचा के लिए सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल है।उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि होली के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल का ही उपयोग करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.