उन्नाव, मार्च 1 -- असोहा। होली का त्योहार नजदीक आते ही मिलावट के काले कारोबार ने तेजी पकड़ ली है। बाजार में धडल्ले से मिलावटी खाद्य सामग्री बेंची जा रही है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग छापेमारी और चेकिंग अभियान की औपचारिकता निभा रहा है। छापेमारी में पक्षपात व घालमेल के आरोप भी विभाग पर लग चुके हैं। होली के त्योहार को देखते हुए दूध, खोया, पनीर और मिठाई में मिलावट तेज हो गई है। सस्ते के चक्कर में पड़कर लोग मिलावटी खाद्य सामग्री खरीदकर अपनी सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग छापेमारी में सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है। मिलावट खोर सबसे ज्यादा खोया, दूध व पनीर में मिलावट कर रहे हैं। खोया में घुइयां, आलू, सिंथेटिक दूध, वनस्पति घी तथा मैदा मिलाकर नकली खोया बेंच रहे है। वहीं देशी घी में आलू, आरारोट व रिफाइंड आदि मिलाकर बेंचा जा रहा है। वह...