मुंगेर, फरवरी 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। होली से पहले शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए राहत भरी खबर आने की संभावना है। मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन होली के मौके पर दोहरी खुशी देने की दिशा में गंभीरता से विचार कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी माह का वेतन एवं पेंशन पहले ही जारी किया जा चुका है और अब फरवरी माह का वेतन तथा पेंशन भी देने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब हो कि, राज्य सरकार ने फरवरी माह का वेतन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को देने का स्पष्ट निर्देश जारी किया है, जिसके आलोक में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। हालांकि, फरवरी माह की पेंशन को लेकर सरकार की ओर से अबतक कोई अलग निर्देश जारी नहीं हुआ है। इसके बावजूद, होली पर्व को ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रो. संजय कुमार ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.