आरा, मार्च 2 -- सहार, संवाद सूत्र। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सहार और चौरी थानों की पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। सहार थाना क्षेत्र में बीसीओ सुनील कुमार और थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में सहार,आबगीला, करवासीन, खैरा, गुलजारपुर, पेरहाप, एकवारी सहित अन्य गांवों में पुलिस बल ने मार्च किया। वहीं चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दुलमचक, धनछुहां, कौलोडिहरी, अंधारी समेत विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से होली का त्योहार शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हुड़दंग करने वालों और कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जा...