लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- लखीमपुर, संवाददाता। रविवार को होली की तैयारियों को लेकर बाजार में रौनक दिखाई दी। छुट्टी के दिन बाजारों में लोग उमड़े। रंग-गुलाल से लेकर नमकीन, गुझिया आदि की खरीदारी की गई। खरीदारी के उत्साह ने जहां व्यापारियों के चेहरे खिला दिए हैं, वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। शहर की मेन रोड , सौजन्या चौक, खपरैल बाजार, श्री राम चौराहा सहित मुख्य बाजारों और चौराहों पर रंग, गुलाल, फलों की अस्थाई दुकानें सजने लगी हैं, जिससे रोड जाम जग रहा है। सुबह 11 बजे से ही सराफा बाजार, कपड़ा बाजार और खपरैल बाजार में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर होते-होते हालात ऐसे हो गए कि कई जगहों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जा रहा है। बाजारों की संकरी सड़कों पर चारपहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस को का...