उरई, मार्च 3 -- उरई। होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां पर किसी भी आपात स्थिति में फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने को लेकर परिवहन विभाग भी निरंतर अभियान चला रहा है जिससे कहीं पर भी कोई घटना न हो। शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार संपन्न हो इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा काफी तैयारी की गई है। शांति समिति की बैठक का आयोजन कर सभी धर्म के लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने को लेकर तैयारी की गई है। इसको लेकर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां पर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या होने पर 05162- 257090 के साथ ही 1070, 1077, 112 ...