वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी। वैश्य महिला संगठन की ओर से गुरुवार को शक्ति सम्मान एवं होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुधाम कॉलोनी स्थित एक होटल में अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने कहा कि हम सभी महिलाओं को एक-दूसरे का संबल बन सशक्त होकर आगे बढ़ना होगा। मिथिलेश इंदु ने होली गीत प्रस्तुत किए। संचालन निशा रागिनी ने किया। इस दौरान संस्था की सचिव सुशीला जायसवाल उषा, सत्यभामा, संगीता, रेखा आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.