सासाराम, मार्च 2 -- सासाराम, एक संवाददाता। होली पर्व पर अपने-अपने घर लौट परदेसियों की एचआइवी व हेपेटाइटिस बी व सी संक्रमण की जांच होगी। इसके लिए बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वावधान में अभियान चलाया जाएगा। शिविर आगामी छह मार्च को सासाराम प्रखंड के अमरा तलाब और सात मार्च को चेनारी के मल्हीपुर में आयोजित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...