बलरामपुर, फरवरी 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व के नजदीक आते ही ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली, मुंबई, भोपाल और पुणे जैसे बड़े शहरों से घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बलरामपुर होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के हर क्लास में बर्थ पूरी तरह फुल हैं, लंबी वेटिंग होने के चलते अपने घरों को लौटने वाले लोग परेशान नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि बलरामपुर से चलकर दिल्ली व अगरा तक आने-जाने वाली ट्रेन संख्या 22199 सुशासन एक्सप्रेस में पांच मार्च के लिए पहले से 20 सीटों की वेटिंग है। 15065 पनवेल एक्सप्रेस में 12 मार्च तक टिकट फुल हैं और 92 यात्री वेटिंग में हैं। 12572 हमसफर एक्सप्रेस में पांच मार्च के लिए 124 की वेटिंग दर्ज है, जबकि 15706 चंपारन हमसफर में 93 ...