अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। होली पर्व को लेकर परिवहन निगम ने कमर कस ली है। दिल्ली की तरफ बसों की संख्या बढ़ाए जाने के साथ अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। साथ ही त्योहार की स्कीम लागू की गई है। आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अलीगढ़ में 367 बसें पहले से चल रही है। सबसे ज्यादा सवारी दिल्ली रूट की है। इसके चलते 150 अतिरिक्त सें इस रूट पर लगाई गईं है। दिल्ली से सीधे कासगंज, एटा, कानपुर, लखनऊ की सवारी मिलती हैं। इसके अलावा छोटे रूटों पर चल रही बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। चौराहों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, साथ ही अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं कि समय-समय पर चौराहों पर निरीक्षण संचालन की स्थिति देखें। साथ ही होली पर बिना छुट्टी के ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को परिवहन निगम की ओर से प्रोत्साहन राशि दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.