रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। होली पर्व को लेकर रविवार को रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रोडवेज बसों को अतिरिक्त फेरे लगाने पड़े। रविवार को सुबह से ही रोडवेज स्टेशन पर यात्री पहुंचने लगे। इस दौरान पीलीभीत, लखीमपुर, पुरनपुर रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। वहीं टनकपुर और बरेली रूट पर भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ। इस दौरान हरिद्वार जाने वाली छह बसों को पहले पीलीभीत, बरेली टनकपुर रूट पर भेजा गया। इसके बाद हरिद्वार रूट पर भेजा गया। रुद्रपुर डिपो में निगम की 37 और 47 अनुबंधित बसें हैं। जिसमें दिल्ली रूट पर 15, पंजाब रूट पर 3, बरेली रूट पर 6, लोकल रूट पर 25, हरिद्वार रूट पर 15, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या रूट पर एक-एक बस संचालित होती है। रविवार को सुबह से ही एआरएम मधुशुदन मिश्रा, वरिष्ठ स...