बुलंदशहर, मार्च 1 -- होली के त्योहार पर घर जाने वाले परदेशियों की भीड़ उमड़ने लगी है। रविवार को शहर के सभी चौराहों पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। वहीं यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए परिवहन निगम ने जिले के सभी चालक-परिचालकों और स्टाफ के अवकाश पर पूरी तरह रोक लगाई है। पर्व के दौरान निर्बाध बस सेवा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना भी लागू की है, जिससे कर्मचारी अतिरिक्त ड्यूटी के लिए प्रेरित हो सकें। स्टेशन प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि होली से पहले ही यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। लगातार छुटटी के चलते समय से यात्री आने लगे हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए 9 मार्च तक विशेष अभियान चलेगा। कोई भी बस डिपो पर खड़ी नहीं रखी जाएगी। जैसे ही बस मार्ग से वापस आएगी, उसे तुरंत अगले सफर पर रवाना कर दिया जाएगा। जो बसें सामान...