देवघर, फरवरी 13 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। रंगों के पर्व होली और दोल जात्रा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ और लोगों की घर वापसी की जरूरत को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में नौ होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को बिना असुविधा गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी और त्योहार का आनंद परिवार के साथ मनाना आसान होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की अतिरिक्त मांग पूरा करेंगी। हावड़ा-रक्सौल, सियालदह-मधुबनी, कोलकाता-मधुबनी तथा हावड़ा-खातीपुरा मार्गों पर इन ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। सभी स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी ...