लखीमपुरखीरी, फरवरी 26 -- होली के त्योहार को लेकर रोडवेज निगम ने भी तैयारी पूरी कर ली है। खासकर दिल्ली रूट पर हरदोई रीजन से लगभग 150 अतिरिक्त बसों के साथ 100 बसों के फेरे बढ़ाए गये है। इससे यात्रियों को बेहतर लाभ मिल सकेगा। साथ ही अन्य लंबी दूरी के रूप पर भी बसें बढ़ाई गयी है। लखीमपुर और गोला डिपो से दिल्ली से घर वापस आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। गोला डिपो से इसके चलते 30 अतिरिक्त बसों के साथ बीस बसों के फेरे बढ़ाए गये है। मौजूदा समय में 18 बसें दिल्ली रूट पर संचालित है। इसके साथ जयपुर रूट पर चार बसें, हरिद्वार को दो , कानपुर को सात सहित लखनऊ रूट पर 36 अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ेंगे। साथ ही गोला डिपो की संचालित सभी दस एसी बसों को अनुरूप रखा जाएगा। गोला डिपो में मौजूदा समय में 162 बसों का बेड़ा है। इसमें 36 अनुबंधित के अलावा सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.