नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। होली का खुमार लोगों पर छाने लगा है। लोग रंग, गुलाल, पिचकारी, स्प्रे आदि की खरीदारी में लगे हैं। बाजार में हर्बल गुलाल के अलावा सिंथेटिक रंग भी बिक रहे हैं। डॉक्टर बताते हैं कि होली खेलें, लेकिन संभलकर। सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। सिंथेटिक रंगों में मौजूद भारी धातु व रसायन त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे चेहरे की रौनक और आंखों की रोशनी भी जा सकती है। डॉक्टर बताते हैं कि सिंथेटिक रंगों में कॉपर, लेड, मर्करी, कैडमियम, क्रोमियम, निकेल, कोबाल्ट, जिंक जैसे भारी तत्व मिले होते हैं। इसका इस्तेमाल रंगों को अधिक चमकीला बनाने के लिए किया जाता है। इसके वजह से कई लोगों की त्वचा पर एलर्जी व लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। इस वजह से जलन होने लगती है। कई लोगों को त्वचा पर अल्...