लखनऊ, मार्च 5 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के नगर, पुरसेनी में होली के दिन सात साल के मासूम आकाश ने पड़ोस में रहने वाले 13 साल के किशोर को रंग लगा दिया, जिससे नाराज किशोर ने आकाश के ऊपर हमला कर दिया। सीने व पेट पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर कई लात मार दिये। जिससे मासूम बेसुध होकर गिर गया। परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां से हालत खराब होने पर परिजन पीजीआई के एपेक्स ट्रामॉ सेंटर ले गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।बलरामपुर जिले के फिरोजपुर में रहने वाला राकेश सिंह अपनी पत्नी अंजू सिंह, तीन बेटियों व सात साल के बेटे आकाश के साथ पुरसेनी के नगर वार्ड में किराये के मकान में रहता है। बुधवार को होली पर बच्चे रंग खेल रहे थे उसी समय आकाश ने पड़ोस में रहने वाले 13 साल के बच्चे को रंग लगा दिया। जिससे वह नाराज हो गया। आरोपी किशोर हमलावर हो गय...