पीलीभीत, मार्च 3 -- बीसलपुर। होली पर इस बार रंगों व बच्चों की पिचकारियों पर महंगाई का असर देखा जा रहा है। जिसके कारण गरीब परिवार के बच्चे रंग गुलाल व पिचकारी नहीं खरीद पा रहे हैं और उनकी होली फीकी दिखाई दे रही है। बीसलपुर में सड़कों रंग गुलाल पिचकारियों की दुकानें लगी हुई है। इस बार रंगों व गुलाल पर खासी महंगाई देखने को मिल रही है। 200 से लेकर 400 तक की पिचकारियां बाजार में बिक रही हैं कोई भी पिचकारी 100 रुपये से कम नहीं है। ऐसे में दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार की जीविका चलाने वाले गरीब मजदूरों के बच्चे पिचकारी नहीं खरीद पा रहे हैं। जिससे बच्चों को मायूस होना पड़ रहा है। बाजार में चाइनीज पिचकारियों की भरकार है। बच्चे जब बाजार जाते हैं तो परिजनों से पिचकारी खरीदने की जिद करते दिखाई दे रहे हैं और गरीबों की आंखों बेवशी दिखाई देने लगी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.