नई दिल्ली, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश के 47 हजार राज्य कर्मचारियों की होली इस बार फीकी रहेगी। होली पर इनकी सैलरी नहीं आएगी। उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देने के लिए 10 मार्च तक का समय दे दिया गया है। इन राज्यकर्मियों को 10 मार्च तक सम्पत्तियो का ब्योरा देना है। इसकी जानकारी देने के बाद ही जनवरी व फरवरी का वेतन मिलेगा। हालांकि, पदोन्नति और एसीपी का लाभ नहीं मिलेगा। इस बारे में मुख्य सचिव एसपी गोयल की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल, योगी सरकार ने प्रदेशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए बड़ा कदम उठाते हुए राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। लेकिन तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों ने निर्देशों की...