नैनीताल, मार्च 1 -- भवाली, संवाददाता। इस बार होली के रंगों में एक नया ट्रेंड तेजी से उभरकर सामने आया है। पारंपरिक गुलाल और पिचकारी के साथ अब युवाओं के बीच कलर क्लाउड सिलेंडर की मांग बढ़ रही है। खास बात यह है कि भवाली समेत पहाड़ी क्षेत्रों के बाजारों में भी इनकी बिक्री में तेजी देखी जा रही है। होली मिलन समारोह, डीजे पार्टियों और फोटोशूट में आकर्षक दृश्य बनाने को युवा बड़ी संख्या में कलर क्लाउड सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। इन सिलेंडरों से एक साथ कई रंगों का गुलाल हवा में बादल की तरह उड़ता है, जिससे कुछ सेकंड के लिए पूरा माहौल रंगीन धुंध में तब्दील हो जाता है। सोशल मीडिया रील्स और वीडियो के लिए यह नया आकर्षण बन गया है। व्यापारी योगेश जोशी के अनुसार इस बार बाजार में 900 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की कीमत के अलग-अलग आकार और रंगों वाले कलर क्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.