छपरा, फरवरी 10 -- छपरा, हमारे संवाददाताl होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली विशेष गाड़ी के संचालन का निर्णय लिया है। 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली विशेष ट्रेन का संचलन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 08865 गोंदिया-छपरा होली विशेष 2 मार्च, को गोंदिया से सायं 17.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेण्ड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती व बकुलहा होते हुए तीसरे दिन 00.45 बजे छपरा पहुँचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 08866 छपरा-गोंदिया होली विशेष 04 मार्च, 2026 को छपरा से सुबह 04.45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बकुलहा, रेवती, बलिया,...