नई दिल्ली, मार्च 2 -- राजमार्ग यात्रा ऐप महज एक मोबाइल एप्लिकेशन नहीं है, बल्कि यह एनएचएआई का डिजिटल इकोसिस्टम है, जो भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा के अनुभव को पूरी तरह से बदल रहा है। विशेषकर त्योहारों (होली) के मौके पर राजमार्गों पर वाहनों का दबाव सामान्य से 30-40 फीसदी तक बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में यह ऐप डिजिटल गाइड की भूमिका निभाता है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ऐप रीयल-टाइम टोल प्लाजा वेटिंग इंडेक्स की लाइव जानकरी देगा। ऐप यात्री को मानचित्र पर दिखाता है कि अगले टोल प्लाजा पर कितना ट्रैफिक है। वहां गाड़ियों की लंबी कतार है, तो ऐप रेड सिग्नल या प्रतीक्षा समय (मिनटों में) दिखाएगा। यात्री इस जानकारी के आधार पर अपनी यात्रा का समय बदल सकते हैं या वैकल्पिक मार्ग चुन सकते हैं, जिससे टोल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.