बाराबंकी, फरवरी 28 -- बाराबंकी। होली पर गैर जनपद व प्रदेशों से लोग घरों को लौट रहे हैं। ऐसे में बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। शनिवार को बसों में सीटें फुल होने पर यात्री खड़े खड़े यात्रा करते दिखे। बसों की कमी को देखते हुए डग्गामार वाहन यात्रियों से मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है। बाराबंकी डिपो की ओर से सभी अनुबंधित 115 बसों को अतिरिक्त फेरे लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बस रुकते ही दौड़ पड़ती है भीड़: बाराबंकी से गैर जनपदों के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ शहर के पुराने व नए बस स्टेशन पर शनिवार को देखने को मिली। लखनऊ, गोण्डा, बहराइच व अयोध्या जाने वाली बस रुकते ही लोग चढ़ने के लिए सामान लेकर दौड़े रहे। सीट मिलना दूर खड़े होने तक की जगह बसों में नहीं मिल रही थी। कई लोग पूरे परिवार के साथ होने पर टैम्पो, टाटा मैजिक व अन्य ...