सोनभद्र, मार्च 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। रंगों के त्योहार होली के दिन जिले के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। बुधवार को दिनभर में कुल 94 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें सबसे अधिक संख्या सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की रही। होली के कारण अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, जिसके चलते सभी मरीजों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में ही किया गया। चिकित्सकों की टीम ने लगातार मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। जिले में होली के दिन बुधवार को कई जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई। कई इलाकों में दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में पहुंचाया गया। कई लोग तो ऐसे थे, जो नशे में धूत होने के बाद दुर्घटना के शिकार हो गए। इमरजेंसी में पहुंचे 94 मरीजों में अधिकतर लोग सड़क हादसों में घायल थे। कुछ मरीज ऐसे भ...