लखनऊ, फरवरी 28 -- होली पर्व को देखते हुए नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग ने शहर में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। 04 मार्च को होली के दिन शहर के सभी क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए विस्तृत व्यवस्था लागू की जाएगी। जीएम जलकल कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम के तीनों जलकल प्लांट, सभी ओवरहेड टैंक तथा शहर के सभी नलकूप पूरी तरह से चालू रहेंगे। होली के दिन सभी जोनों में प्रातः 05:00 बजे से 09:00 बजे तक नलकूपों से सीधे जलापूर्ति की जाएगी, ताकि लोगों को सुबह के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा सभी ओवरहेड टैंकों से दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक उच्च दबाव के साथ पानी की सप्लाई दी जाएगी। वहीं ऐशबाग जलकल, बालागंज जलकल और तृतीय जलकल कठौता से भी निर्धारित समय के अनुसार जलापू...