हरदोई, फरवरी 15 -- हरदोई, संवाददाता। होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे प्रशासन ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। हरदोई जिले को इस बार एक साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की सौगात मिली है। इससे यात्रियों को दिल्ली और गोरखपुर के बीच यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी। रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। यह ट्रेन 21 फरवरी, 28 फरवरी और 7 मार्च को चलेगी। हरदोई रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। इस ट्रेन को शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इससे क्षेत्रीय यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। हालांकि स्थानीय यात्रियों का कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.