उरई, मार्च 10 -- उरई। संवाददाता उरई कोतवाली क्षेत्र ग्राम गढ़र में सोमवार देर शाम को फांसी लगाकर नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। जबकि पूरा परिवार खेत पर काम करने गया था। वापस लौटने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। नवविवाहिता होली के मौके पर मायके आई हुई थी और उसकी तीन महीने पहले शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक नवविवाहिता मानसिक रोगी थी जिसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़र निवासी रामजी ने अपनी लड़की दीपा 24 वर्ष की शादी तीन माह पहले इटावा जिला के थाना चकरनगर ग्राम हनुमंतपुर निवासी आदित्य कुमार से की थी। होली पर्व के पहले वह मायके गढ़र आई थी। पिता रामजी ने बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रूप से कमजोर थी और उसका कई सालों...