नवादा, फरवरी 26 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रंगों का त्योहार होली खुशियां लेकर आ चला है, लेकिन इस बार नवादा के बाजारों में खरीदारी करने निकल रहे लोगों की जेब पर महंगाई का भारी बोझ भी है। पिछले एक साल की तुलना में खाद्य पदार्थों की कीमतों में 10 से 20 प्रतिशत तक की उछाल देखी जा रही है। पुआ-पकवान के लिए जरूरी आटा, मैदा और घी के दाम आम आदमी के बजट को बिगाड़ रहे हैं। इतने पर भी नवादा के बाजारों में इस वक्त एक अजीब सा विरोधाभास दिख रहा है। एक तरफ आसमान छूती कीमतें आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं, तो दूसरी तरफ त्योहार की उमंग इस कदर चढ़ी हुई है कि महंगाई के दर्द पर होली की खुशियां भारी पड़ती दिख रही है। आटा, घी और तेल की बढ़ती दरों ने गृहणियों के किचन का बजट बिगाड़ दिया है, लेकिन त्योहार की उमंग में कोई कमी नहीं है। लोग अपनी जरूरतों में कटौती कर रह...