बागपत, मार्च 2 -- बागपत। दुल्हैंडी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। क्यूआरटी भृमणशील रहेगी। वहीं, थाना प्रभारी लगातार निगरानी करेंगे। एसपी ने निर्देश दिए कि कोई भी शराब पीकर हुड़दंग करें, तो उसे तुरंत ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। इसमें कोई कोताही न बरतें। वहीं, जिलेभर में सोमवार को पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए असामाजिक तत्वों को कार्रवाई की चेतावनी दी। दुल्हैंड पर सड़क हादसों और झगड़ों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभी से सक्रिय हो गई है। जिलेभर में जोन और सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। सड़क रोककर म्यूजिक सिस्टम लगाकर नाच-गाना नहीं होगा। यातायात नहीं रोका जाएगा। किसी भी मार्ग पर वाहनों से गुजरने वाले लोगों के साथ अभद्रता नहीं होनी चाहिए। मिश्रित आबादी क्षेत्र में एलआईयू को सक्रिय किया गया है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उन ...