बलिया, मार्च 8 -- बलिया, संवाददाता। होली पर इस बार शराब की रिकार्ड बिक्री हुई है। इसके चलते आबकारी विभाग भी गदगद है। वैसे शराब की बिक्री ने पिछले कई सालों का रिकार्ड इस बार तोड़ दिया है। रंगों के त्योहार होली पर शराब परोसने और पीने का प्रचलन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि अधिकांश लोग शराब की खरीदारी करते हैं। आबकारी विभाग के पिछले दो-तीन साल के आंकड़ों के अनुसार होली से एक दिन पहले शराब की बिक्री दो से ढाई करोड़ तक रही है। हालांकि इस बार यह बढ़कर पांच करोड़ पर पहुंच गया है। होली से एक दिन पहले यानि तीन मार्च को दुकानों से दारु की बम्पर बिक्री हुई। विभागीय अधिकारियों का जनपद में दो माडल शॉप, 98 कम्पोजिट (अंग्रेजी-बीयर) तथा 145 देशी शराब की दुकानें संचालित हैं। उनका कहना है कि होली पर 60 फीसदी अंग्रेजी, 30 प्रतिशत देशी तथा दस प्र...