एटा, फरवरी 27 -- रंगों के त्योहार होली पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एटा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने डिपो की सभी 175 बसों के फेरे दोगुने कर दिए गए हैं। शुक्रवार को एटा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र चंद्र गुप्ता ने बताया कि होली के त्योहार से पूर्व उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक और आगरा से लेकर बरेली तक के हर रूट पर एटा डिपो की सभी 175 बसों के फेरे डबल कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से दिल्ली आनंद विहार एवं कौशाम्बी, आगरा, अलीगढ़, कानपुर और लखनऊ जैसे रूटों पर बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार यात्री सुरक्षा को ध्यान रखते हुए डिपो कार्यशाला के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क पर उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.