रामपुर, मार्च 7 -- होली के त्योहार पर खानपान के प्रति लापरवाही बरतने का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोग पेट दर्द, गैस, अपच और आदि समस्याओं से जूझते हुए डाक्टर के पास पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी ऐसे मरीज काफी थे। चिकित्सकों ने मरीजों को देखने के परामर्श दिया है। चिकित्सकों के अनुसार अधिक मीठा और मैदा युक्त भोजन खाने से लोगों को इस प्रकार की समस्या हुई है। इसीलिए दवा के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय भी उन्होंने सुझाए हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...