देवरिया, फरवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए बाजार में धीरे धीरे रौनक बढ़ने लगी है और शहर से लेकर गांव तक होली का रंगचढ़ने लगा है। यूं तो अभी बाजार में होली के खरीदारों की भीड़ नहीं दिख रही है लेकिन दुकानदार त्योहार को देखते हुए अपनी दुकानें सजाए हैं। वहीं इस होली पर्व पर हथौड़ा, भाला व त्रिशूल पिचकारी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी की धूम मचाएंगी। प्रेम व भाईचारा के पर्व होली को लेकर बाजार विभिन्न प्रकार के रंगों, अबीर गुलाल व तरह-तरह की पिचकारियों से सज गए हैं। हालांकि अभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नहीं दिख रही है लेकिन ग्राहक पहले से ही पर्व की तैयारी को लेकर दुकानों को सजाकर बैठे हैं। उन्हें बेहतर कारोबार की उम्मीद है। बाजार में तरह तरह की पिचकारी बच्चों को लुभाएगी। शहर के छः मुखी चौराहा पर पिचकारी की दुकान लगा...