आरा, मार्च 2 -- आरा, निज प्रतिनिधि । रंगों का त्योहार होली कल बुधवार को मनाई जाएगी। पर्व को लेकर शहर समेत जिले के सभी बाजारों में सोमवार को दिनभर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। रंग-अबीर, गुलाल और पिचकारी की दुकानों से लेकर रेडिमेड कपड़ों की दुकानों तक खरीदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। वे तरह-तरह की डिजाइन वाली पिचकारी, कार्टून कैरेक्टर वाली वाटर गन और रंग-बिरंगे गुब्बारे खरीदते दिखे। दुकानदारों ने भी इस बार नई वैरायटी के हर्बल रंग, सुगंधित गुलाल और आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट पैक सजाए हैं, जिससे बाजार की रौनक और बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ रही। लोगों ने होली मिलन समारोह और पारिवारिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए नए कपड़ों की खर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.