संभल, मार्च 1 -- होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी हैं। दुकानों से लेकर फुटपाथों पर भी लोग ठेले लगाकर पिचकारी और रंग बेच रहे हैं। हर तरफ गुलाल, रंग और पिचकारी लेने वालों की भीड़ नजर आ रही है। देहात क्षेत्र के लोग इस समय अधिक संख्या में होली की खरीदारी करते दिखाई दे रहे है। 2 मार्च को होलिका दहन के एक दिन बाद 4 मार्च को रंग खेला जाएगा। रंग-गुलाल उड़ाए जाएंगे। इस पर्व पर रंग, पकवान और नए कपड़ों का खास महत्व होता है। नगर वासियों के साथ ग्रामीणों ने खरीदारी शुरू कर दी है। इसी के चलते बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार में रंग-अबीर, पिचकारी, पापड़ की दुकानें सज गई हैं। परचून की दुकानों पर भी मेवा, मैंदा आदि के साथ अन्य खरीदारों की भीड़ दिख रही है। पापड़-चिप्स से दुकानें सजी हैं। पिचकारी बाजार में इस बार देशी आइटमों की ज्यादा डि...