फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- जसराना में होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में डीजे साउंड संचालकों की बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सीओ प्रेम प्रकाश पांडे एवं थाना प्रभारी राजेश पांडे ने की। बैठक में जसराना, पाढ़म, मुस्तफाबाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी डीजे साउंड संचालकों को सख्त निर्देश दिए। कहा कि होली के दौरान यदि डीजे की वजह से कहीं भी बवाल, अशांति या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई तो संबंधित डीजे साउंड सिस्टम को तत्काल जब्त कर लिया जाएगा। संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा और ध्वनि मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। भड़काऊ या आपत्तिजनक गीत बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.