आरा, मार्च 5 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में होली के दिन आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़हरा में कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एकवना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में नयामत हुसैन (36 वर्ष), अलीमुद्दीन (30 वर्ष), उनके पिता मजहरूद्दीन (76 वर्ष) और माता राबिया बेगम (62 वर्ष) शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए सीएचसी बड़हरा में भर्ती कराया गया। इस मामले में अलीमुद्दीन ने बड़हरा थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही छह नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन ...